Select Page

PM Narendra Modi ने श्री सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की

PM Narendra Modi ने श्री सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की

PM Narendra Modi ने भाजपा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि श्री पटवा ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“भाजपा को सींचने और संवारने में अहम भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरा नमन। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।”

source:  https://pib.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *