Haryana Assembly Winter Session: 13 नवंबर से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा सत्र में CM सैनी ने नेता प्रतिपक्ष पर क्या कहा?
Haryana Assembly Winter Session: 13 नवंबर, 14 नवंबर और 18 नवंबर को हरियाणा में विधानसभा सत्र होने वाला है। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है और झूठे वादे करती है।
Haryana Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा सत्र तीन दिन तक चलेगा। ये बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में निर्णय लिए गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 13 नवंबर, 14 नवंबर और 18 नवंबर को विधानसभा सत्र होंगे, जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण होगा और कुछ विधेयकों पर चर्चा होगी।
जबकि सीएम सैनी से पूछा गया कि अभी तक विपक्ष का नेता चुना नहीं गया है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 13 नवंबर को सब कुछ पता चल जाएगा. हुड्डा ने कहा कि यह विपक्ष का निर्णय है कि वे किसे विपक्ष के नेता के रूप में चुनते हैं।
‘कांग्रेस केवल झूठ बोलती हैं।’
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है। बीजेपी हर चुनाव क्षेत्र में समर्थन पा रहा है। लोग जानते हैं कि कांग्रेस झूठ बोलती है, झूठे वादे करती है और झूठ की पराकाष्ठा भी लांघती है। वो इतना झूठ बोलती है कि सामने वाले को, जिसको लाभ मिलने वाला होता है उसे भी लगता है इसमें (कांग्रेस) में झूठ हैं, इसके अंदर और कुछ नहीं है, ये खाली बातें कर रहे हैं। लेकिन, लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है, क्योंकि वो जो बोलते हैं, वो करते हैं और किया भी है.
किसानों के अन्य मुद्दों, जैसे पराली जलाने, पर सीएम सैनी ने कहा कि हमारे यहां के किसान इतनी पराली नहीं जलाते; हमने किसानों को समझाया भी है। किसानों को आवश्यक सामग्री दी जाएगी। विपक्षी पार्टियों ने भी शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ी योजना बनाई है। विपक्ष मुख्यमंत्री नायब सैनी को कई मुद्दों से घेरने की तैयारी कर रहा है।