Select Page

MCD Mayor Election Result: एमसीडी मेयर चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी ने कई तरह की..।”

MCD Mayor Election Result: एमसीडी मेयर चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी ने कई तरह की..।”

MCD Mayor Election Result: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने MCD के नवनिर्वाचित दलित मेयर महेश कुमार को बधाई दी। उनका अनुरोध था कि आप दृढ़ होकर एमसीडी में अच्छे कामों को जारी रखें।

MCD Mayor Election Result: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार खींची ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। AAP भी डिप्टी मेयर की जीत से खुश है। AAP नेताओं ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली को दलित मेयर मिला।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने पूरी कोशिश की कि दिल्ली को कोई दलित मेयर नहीं मिल सके। बीजेपी ने इसके लिए कई साजिशें बनाकर मेयर चुनाव में बाधा डाली, लेकिन गुरुवार को सिविक सेंटर में दिल्ली के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार खींची ने शानदार जीत हासिल की।

“हक मारने का प्रयास सफल नहीं होगा।”

AAP के प्रत्याशी रवींद्र भारद्वाज भी डिप्टी मेयर चुने गए। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने महेश कुमार को दिल्ली मेयर चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने महेश कुमार से कहा कि आप पूरी तरह से जनता के लिए काम करें और एमसीडी में उत्कृष्ट कार्यों को जारी रखें। बाबा साहिब के सपनों और आदर्शों पर चलने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी है। दलित समाज के अधिकारों को हनन करने की कोशिश करने वाली कोई भी पार्टी सफल नहीं होगी।

उन्हें डिप्टी मेयर चुने जाने पर रविंद्र भारद्वाज को बधाई देते हुए उनसे कहा कि वे निगम में जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। डॉ. शैली ओबेरॉय ने रवींद्र भारद्वाज और महेश कुमार को उनकी जीत पर बधाई दी। AAP ने इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया है।

‘बाबा साहब के संविधान की विजय’

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के नए मेयर के रूप में महेश कुमार खींची जी को दिल से मुबारकबाद दी। दिल्ली के लोगों की आवाज और बाबा साहब के संविधान की जीत भी है। चुनाव में बाधा डालने के लिए दलित विरोधी ताकतों ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन जनता का हौसला और संविधान भारी पड़ा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को एक दलित मेयर मिला। मुझे पूरा भरोसा है कि एमसीडी में अरविंद केजरीवाल जी के विकास के विजन को महेश कुमार खींची के नेतृत्व में नई ऊंचाई मिलेगी। जय संविधान, जय लोकतंत्र।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को दिल्ली और एमसीडी में लागू करने की कोशिश करेंगे। हमारी प्राथमिकता है कि दिल्ली साफ और स्वच्छ हो। आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और प्रत्येक पार्षद और कार्यकर्ता महेश कुमार को बधाई देते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दलित विरोधी भाजपा ने मेयर चुनाव में देरी करने का षड्यंत्र किया। लेकिन बाबा साहेब का संविधान फिर से जीता है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को दलित मेयर का पदभार दिया। महेश कुमार खींची को शहर के मेयर पद पर बधाई। एमसीडी में अरविंद केजरीवाल के कार्य की राजनीति आपके नेतृत्व में सुधरेगी। आति़शी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी हार गई और लोकतंत्र की जीत हुई, डिप्टी मेयर बनने पर रविन्द्र भारद्वाज को बधाई.

‘दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे’

एमसीडी मेयर चुनाव में जीत के बाद महेश कुमार खींची ने कहा कि मैं सबसे पहले हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर बैठाया। सबको पता है कि चुनाव क्यों नहीं हुए। यह भाजपा की शरारत रही है कि चुनाव नहीं हुआ। कोई बात नहीं, हमें आगे पांच महीने का जो भी समय मिला है उसमें हम दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे और दिल्ली की सेवा करेंगे.

महेश कुमार खींची ने आगे कहा कि जीत तो जीत होती है, चाहे तीन वोट से हो या एक वोट से हो। आम आदमी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत मेहनत कर रही है।  आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और उसके निवासियों के लिए क्या किया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरी दिल्ली खुशहाल है और विकास की ओर जा रही है। किसने क्रॉस वोटिंग की है इसका तो कोई निर्णय नहीं कर सकता. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उसपर काम करेगा.

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *