Select Page

IPL Auction 2025: ऋषभ पंत से जोस बटलर तक..। 81 खिलाड़ियों का मूल्य 2 करोड़

IPL Auction 2025: ऋषभ पंत से जोस बटलर तक..। 81 खिलाड़ियों का मूल्य 2 करोड़

IPL Auction 2025: बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। भारतीय और विदेशी सहित इस बार मेगा ऑक्शन में 574 खिलाड़ी भाग लेंगे।

IIPL Auction 2025: जेद्दाह, सऊदी अरब, 2025 आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए तैयार है। इसका आयोजन 24 नवंबर और 25 नवंबर को होना है। वहीं, बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन में नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। भारतीय और विदेशी सहित इस बार मेगा ऑक्शन में 574 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा, इस सूची में शामिल 81 खिलाड़ियों का मूल्य 2 करोड़ रुपए है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ियों ने नामांकन किया है। 48 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा 318 भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड होंगे।

आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए 193 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इसके अलावा, तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए नामांकित हैं। इस तरह आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी होंगे, जिस पर आईपीएल टीमें बोली लगाएंगी.

इस मेगा गेम में 81 खिलाड़ियों का मूल्य 2 करोड़ रुपए है। जबकि  27 खिलाड़ियों का मूल्य 1.50 करोड़ रुपये है। साथ ही, इस फेहरिस्त में 18 खिलाड़ी हैं जिनके मूल्य 1.25 करोड़ रुपए है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें लिखा है कि 2025 आईपीएल मेगा ऑक्शन में 574 खिलाड़ियों ने नामांकन किया है। 24 नवंबर और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में यह मेगा शो होगा।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *