Sabarmati Report Box Office Collection: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पहली दिन की स्लो ओपनिंग, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें
Sabarmati Report Box Office Collection: 15 नवंबर को गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई। फिल्म ने भारी विवाद के बीच पर्दे पर आई थी, जिसने स्लो बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की ।
Sabarmati Report Box Office Collection: विक्रांत मैसी की फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” हाल ही में रिलीज़ हुई है। 15 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड पर बनाई गई थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स मिलता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म ने पहले दिन बहुत कम कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है.
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। फिल्म की बुकिंग रिलीज से एक दिन पहले ही शुरू हुई थी। वहीं, विक्रांत मैसी की फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद भारत में कुल 1.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
फिल्म की कहानी क्या है?
‘द साबरमती रिपोर्ट’ गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। 27 फरवरी, 2002 को अयोध्या से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस में अधिकांश हिंदू तीर्थयात्री सवार थे।
अयोध्या में हुई एक धार्मिक बैठक से वे वापस आ रहे थे। इस ट्रेन के एक कोच में कुछ लोगों ने आग लगा दी, जिससे 59 लोग मारे गए। इससे गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस घटना और दंगों को हिंदी और अंग्रेजी मीडिया ने कैसे दिखाया है।
फिल्म के दौरान, एक्टर को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं
‘द साबरमती रिपोर्ट’ की वजह से फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। एक्टर ने इस बारे में खुलासा किया था। विक्रांत ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्ट में कहा, मुझे धमकियां मिल रही हैं। ध्यान आकर्षित किए बिना, मैं इससे निपट रहा हूँ और हम सब मिलकर इससे निपट रहे हैं।
‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्टार कास्ट
‘द साबरमती रिपोर्ट’ को धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के रोल में नजर आए हैं. उनके साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम रोल अदा करते दिखाई दिए हैं.