Select Page

Carrot Soup Recipe: सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इस सब्जी से स्वादिष्ट सूप बनाएं, रेसिपी भी देखें

Carrot Soup Recipe: सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इस सब्जी से स्वादिष्ट सूप बनाएं, रेसिपी भी देखें

Carrot Soup Recipe: गाजर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ठंड में गाजर का सूप बनाकर पी सकते हैं।

Carrot Soup Recipe: सर्दियों में पकने वाली गाजर से कई पकवान बनाए जा सकते हैं। गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गाजर में विटामिन सी, विटामिन बी 3 (नियासिन) और फाइटोन्यूट्रिएंट्स हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। टमाटर और गाजर का सूप बहुत हेल्दी है। यह सूप गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में खाया जा सकता है। टमाटर और गाजर दोनों विटामिन ए से भरपूर हैं, इसलिए यह सूप बहुत अच्छा है। तो चलिए जल्दी जानते हैं सूप बनाने की आसान रेसिपी।

कैसे बनाएं गाजर का सूप-

  • सामग्री

    टमाटर

  • गाजर
  • स्वादानुसार नमक
  • कालीमिर्च
  • चीनी
  • क्रीम

विधि-

सूप बनाने के लिए गाजर और टमाटर काट लें। नमक को एक कप पानी में डालकर गाजर और टमाटर को उबाल लें। जब यह उबलने लगे, आंच को कम कर दें ताकि सब्जियां पूरी तरह पक जाएं। उन्हें ठंडा करके ब्लेंडर में पीस लें और फिर छलनी से। इसमें पानी मिलाकर पतला करें। धीमी आंच पर इसे रखें और उबलने दें। चीनी और कालीमिर्च इसमें डालें। 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। कद्दूकस की हुई गाजर और क्रीम से गार्निश करके सर्व करें।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *