ENG vs Australia: टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई, अब वनडे मैच होंगे शुरु देखें पूरा शेड्यूल
ENG vs Australia
रविवार 16 सितंबर को बारिश ने ENG vs Australia के बीच तीसरा और अंतिम टी20 क्रिकेट मैच रद्द कर दिया।तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही। साउथम्पटन में खेला गया पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीता था। कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने तीन विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज बराबर की।
इन दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में पहला मैच खेला जाएगा। नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं, इसलिए इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक को इस सीरीज का कप्तान बनाया है। टी20 सीरीज तो बराबरी पर खत्म हुई, लेकिन वनडे में कौन विजेता होगा? यह देखना रोचक होगा।
19 सिंतबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। 19 तारीख को पहला वनडे, 21 तारीख को दूसरा, 24 तारीख को तीसरा, 27 तारीख को चौथा और 29 तारीख को पांचवा वनडे खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम को हैरी ब्रूक संभालेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम को मिचेल मार्श संभालेंगे। दोनों टीमों का ऐलान भी हो गया है.
इंग्लैंड की वनडे सीरीज टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज की टीम: कप्तान मिचेल मार्श, सीन एबॉट, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा