Select Page

Delhi CM Atishi ने बगल में खाली कुर्सी पर बैठकर कहा, “भरत जी की तरह मैं भी..।”

Delhi CM Atishi ने बगल में खाली कुर्सी पर बैठकर कहा, “भरत जी की तरह मैं भी..।”

Delhi CM Atishi ने कहा कि भले ही वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हों, लेकिन सबसे बड़ा पद अरविंद केजरीवाल का रहेगा।

Delhi CM Atishi ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पदभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बनते ही आतिशी ने कहा कि भले ही वह दिल्ली की सीएम बन गई हों, लेकिन अरविंद केजरीवाल ही सबसे बड़ा होगा। सीएम आतिशी ने कहा कि वह दिल्ली की सीएम की कुर्सी को ठीक उसी तरह संभालेंगी जैसे भरत जी ने अपने बड़े भाई श्रीराम के खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला था। सोमवार को मुख्यमंत्री की कमान संभालते हुए सीएम आतिशी ने यह बात कही। उस समय उनके बगल में एक खाली कुर्सी थी।

भाजपा ने झूठ बोला
इस दौरान दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वापसी तक इस कमरे में खाली कुर्सी रहेगी, जो उनके बगल में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस पद पर रहेंगे। इस दौरान, उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने बार-बार बदनाम किया है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे लगाकर छह महीने जेल में डाला। अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया, अगर कोई दूसरा नेता होता तो दो मिनट भी नहीं लगता था। उसने कहा कि वह ईमानदार होने के बाद ही इस कुर्सी पर बैठेंगे।

आतिशी ने कहा कि वे आशा करते हैं कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को फिर से जिताकर मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक, अरविंद केजरीवाल के भरोसे पर मैं चार महीने के लिए दिल्ली की सीएम बनकर काम करूंगी, और उनका पद यहीं रहेगा।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *