Select Page

Haryana Elections : चुनाव से पहले हरियाणा BJP ने 8 नेताओं (पूर्व मंत्री रणजीत भी शामिल) को बर्खास्त किया

Haryana Elections : चुनाव से पहले हरियाणा BJP ने 8 नेताओं (पूर्व मंत्री रणजीत भी शामिल) को बर्खास्त किया

Haryana Elections : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पार्टी के आठ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

Haryana Elections : बीजेपी ने आठ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया, जिसमें पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला भी शामिल था। पार्टी ने इन नेताओं को बर्खास्त करने का भी कारण बताया है।

Haryana Elections :हरियाणा भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले आठ नेताओं को बाहर कर दिया है। इस सूची में पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला और पूर्व विधायक देवेंद्र कादयान भी हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्याल सचिव गुलशन भाटिया ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

बीजेपी ने एक घोषणापत्र में कहा, “भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली द्वारा आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।” ‘

भाजपा ने इन नेताओं को निकाला: संदीप गर्ग, जिलेराम शर्मा, देवेंद्र कादयान, बच्चन सिंह आर्य, रणजीत चौटाला, राधा अहलावत, नवीन गोयल और केहरसिंह रावत।

 

 

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *