Punjab School : पंजाब में स्कूलों का समय बदला, जानें कब नया शिड्यूल लागू होगा
Punjab School : स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें इस निर्देश का पालन करने की मांग की गई है।
- पंजाब स्कूलों की समय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।
Punjab School : प्रदेश के स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, 1 अक्टूबर, मंगलवार से पंजाब में सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी जाएगी। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इस निर्देश का पालन करने को कहा है। नई समयतालिका के अनुसार, राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालय सुबह 8.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2.30 बजे समाप्त होंगे। ऐसे ही मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.50 बजे खत्म होंगे।
पहले स्कूल का समय: 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक पंजाब में सभी प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था। ऐसा ही मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी था, जो सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।
आधिकारिक अवकाश कैलेंडर भी जारी पंजाब सरकार ने भी अगले महीने का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 2 और 3 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेंगे क्योंकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और 3 अक्टूबर को नवरात्रि कलश स्थापना होगी। सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और बैंक इन दोनों दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में दशहरा, वाल्मिकी जयंती और दिवाली जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होगा, इसलिए बैंक, सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. राजस्थान और पंजाब में अग्रसेन जयंती पर अवकाश रहेगा।