Select Page

PUNJAB GOVT ने अनाज मंडी में काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए बड़ा उपहार

PUNJAB GOVT ने अनाज मंडी में काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए बड़ा उपहार

PUNJAB GOVT : मुख्यमंत्री मान का लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना है

PUNJAB GOVT: पंजाब की मान सरकार ने मंडियों में अनाज उठाने और उतारने में लगे मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए मंडी लेबर चार्ज में प्रति क्विंटल एक रुपए की बढ़ोतरी की है। धान खरीद प्रक्रिया पर मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि इससे सरकार के खजाने पर 8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आदयगी की जाएगी।

इस दौरान, सीएम मान ने बैठक में मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों को धान के सीजन के दौरान अनाज मंडियों का दौरा करने का आदेश दिया, ताकि खरीद प्रक्रिया तेजी से हो सके। उनका कहना था कि मंत्रियों और अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि मंडी में लाए गए किसानों की फसल की खरीद और लिफ्टिंग जल्दी हो।

इस बार PUNJAB GOVT का लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना है। MSP प्रति क्विंटल 2320 रुपए है। मुख्यमंत्री मान ने खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने का भी आदेश दिया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक और वरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *