Select Page

Indian Navy : चेन्नई में बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ

Indian Navy : चेन्नई में बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ

Indian Navy : बहुउद्देशीय जहाज अधिकतम 15 नॉट्स की गति प्राप्त कर सकते हैं

Indian Navy के लिए एलएंडटी, शिपयार्ड द्वारा निर्मित दो बहुउद्देशीय पोत परियोजना के पहले जहाज का 14 अक्टूबर 2024 को एलएंडटी, कट्टुपल्ली में शुभारंभ किया गया। समुद्री परंपराओं के अनुरूप, जहाज का शुभारंभ श्रीमती शशि त्रिपाठी अध्यक्ष NWWA द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की। जहाज का नाम समर्थक रखा गया है और यह परिकल्पित बहुआयामी भूमिका का पर्याय है।

रक्षा मंत्रालय और एलएंडटी शिपयार्ड के बीच 25 मार्च 2022 को दो बहुउद्देशीय पोत बनाने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। ये बहुउद्देशीय पोत जहाजों को खींचने, विभिन्न लक्ष्यों को लॉन्च और पुनः प्राप्त करने, स्वायत्त वाहनों को संचालित करने और विकासाधीन विभिन्न स्वदेशी हथियारों और सेंसरों के लिए परीक्षण मंच के रूप में कार्य करने में सक्षम होंगे। ये बहुउद्देशीय जहाज अधिकतम 15 नॉट्स की गति प्राप्त कर सकते हैं और इनकी लंबाई 106 मीटर और चौड़ाई 16.8 मीटर है।

भारतीय नौसेना स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में अपने प्रयासों के प्रति दृढ़ संकल्पित है। निजी भारतीय शिपयार्ड द्वारा इस पोत का शुभारंभ भारतीय नौसेना के स्वदेशी जहाज निर्माण में प्रगति को दर्शाता है, जो भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

 

***

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *