Select Page

Manish Sisodia: दिल्ली में बीजेपी गुंडों को बढ़ावा क्यों दे रही है? खराब कानून व्यवस्था पर मनीष सिसोदिया का सवाल

Manish Sisodia: दिल्ली में बीजेपी गुंडों को बढ़ावा क्यों दे रही है? खराब कानून व्यवस्था पर मनीष सिसोदिया का सवाल

Minister Manish Sisodia ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप (AAP) सरकार को यह काम सौंप देना चाहिए।

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार, बीजेपी और एलजी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक्सटॉर्शन केस, फायरिंग, मर्डर और अन्य आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। दिल्ली में बेखौफ बदमाशों को देखकर लगता है कि बीजेपी गुंडो को बढ़ावा दे रही है।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली में व्यापारियों को हर दिन फिरौती के लिए धमकाया जाता है। ऐसा लगता है कि बीजेपी ने दिल्ली को 90 के दशक वाली स्थिति में पहुंचा दिया है.”

दिल्ली में रहने वाला खौफ में’

“दिल्ली के हालात ठीक वैसे ही हैं, जैसा कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड की वजह से हैं,” उन्होंने कहा। दिल्ली में सामान्य व्यक्ति सुरक्षित नहीं महसूस करता। उनका प्रश्न था कि बीजेपी दिल्ली में गुंडों को क्यों प्रोत्साहित कर रही है? बीजेपी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है.”

“क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी BJP की है”

मनीष सिसोदिया ने कहा, “बीजेपी की दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखना जिम्मेदारी है। यदि वे दिल्ली की कानून व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं तो आप सरकार को यह काम सौंप देना चाहिए। हम 10 दिन में कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छे उपाय किए हैं। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा केंद्र सरकार क्या कर रही है? केंद्रीय, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारें वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं।”

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *