Detox Drink Benefits: ये ड्रिंक आपके शरीर से गंदगी को बाहर निकाल देगा; इसे हर दिन इस समय पिएं।
Detox Drink Benefits: 1 हफ्ते तक इस पानी का सेवन करना आपके शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकाल सकता है।
Saunf Jeera Ajwain Water Benefits In Hindi: हम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या नहीं करते हैं? अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन से बने पानी का सेवन करें। भारतीय भोजन में ये मसाले सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। 1 हफ्ते तक इस पानी को पीना आपके शरीर से गंदगी को बाहर निकाल सकता है। इस पानी को पीने से पाचन बेहतर हो सकता है। इतना ही नहीं ये वजन को भी कम करने के लिए अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये ड्रिंक और क्या हैं इसके फायदे.
क्या शरीर की गंदगी को साफ करने में मदददगार है ये पानी
सौंफ जीरा और अजवाइन का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन शरीर को साफ करने में मदद कर सकता है। ये किडनी और लिवर को भी साफ कर सकता हैं।
कैसे बनाएं सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी?
पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। अब एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच अजवाइन को मिलाकर उबालें। पानी अच्छे से उबलने पर एक गिलास में छान लें। शहद इसका स्वाद बढ़ा सकता है।
सौंफ, जीरा और अजवाइन जल के लाभ
दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सौंफ, जीरा और अजवाइन के पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इस पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ा सकते हैं। यह तीन पदार्थों से बना एक ड्रिंक मेटाबॉलिज्म बूस्ट शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।