Beetroot Rice Recipe: फाइबर और आयरन से भरपूर बीटरूट राइस को बच्चे के लंच में रखें, रेसिपी नोट करे।
Beetroot Rice Recipe: बच्चों को खाना खिलाना एक टफ टॉस्क की तरह है। वहीं हेल्दी भोजन से हमेशा दूर भागते हैं। हरी सब्जियों को देखते ही मुंह बनाने लगते हैं। यही कारण है कि आपके बच्चे इस हेल्दी टिफिन बॉक्स रेसिपी को पसंद करेंगे।
बीटरूट एक सुपरफूड है क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी9, सी, फोलेट, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस और बहुत सारे पोषक तत्व हैं। आइए बीटरूट राइस बनाने की रेसिपी जानें।
बीटरूट राइस रेसिपी
सामग्री
1 कप चावल, 250 ग्राम बीटरूट, 100 ग्राम मटर, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 लहसुन पेस्ट, 1/2 टीस्पून अदरक पेस्ट, 1/2 टीस्पून धनिया पत्ता, 2 टीस्पून दही, 1/2 कप पुदीना, 2 टीस्पून काजू, 8-10 काजू, तेजपत्ता, 1 हरी इलायची, 2 दालचीनी, 1⁄2 इंच धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर,हल्दी- 1/4 टी स्पून, गरम मसाला- 1/2 टी स्पून, नमक- स्वादानुसार
विधि
चावल को सबसे पहले धोकर भिगोकर रखें। अब एक कुकर में घी गर्म करें, खड़े मसाले डालकर भूनें, फिर काजू डालकर हल्का फ्राई करें। अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। पकने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें। फिर कटे टमाटर को इसमें डालकर सॉफ्ट होने तक भून लें। जब टमाटर अच्छे से गल जाएं,तो इसमें दही मिलाकर मिक्स करें। इसके बाद सभी मसाले और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें मटर और चुकंदर के पीस डाल कर कुछ देर ढ़क कर पकाएं और दो कप पानी और नमक डालें। अब पुदीना, हरी धनिया और चावल डालकर बंद कर दें। एक सीटी आने पर गैस बंद करें. गैस निकलने पर कुकर खोलें। आपके हेल्गी राइस और टेस्टी बनकर तैयार हैं।