Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल आज से AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च करेंगे
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का चुनावी कैंपेन शुरू करेंगे। वह फ्री की रेवड़ी पर भी चर्चा करेंगे।
Delhi Election 2025: पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे। चुनावी कैंपेन लॉन्च करने के अलावा वह पूरी दिल्ली में फ्री की रेवड़ी पर चर्चा करेंगी।
बीजेपी ने दिल्ली में सरकारी योजनाओं, जैसे फ्री बिजली और पानी, फ्री बस यात्रा और अन्य जनहित योजनाओं को फ्री रेवड़ी बताकर लंबे समय से दुष्प्रचार में जुटी है। Bjp ने “रेवड़ी कल्चर” को जोड़कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। अब अरविंद केजरीवाल रेवड़ी पर चर्चा के दौरान बीजेपी के इन्हीं सवालों का जवाब देंगे।
फ्री रेवड़ी योजना के माध्यम से अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों को सेवाएं प्रदान कर रही थी। क्या जनता मानती है की रेवड़ी योजना सही है. बीजेपी रेवड़ी के खिलाफ है। हम लोग रेवड़ी के माध्यम से एक बड़ा अभियान चलाते हैं। बीजेपी इसे रेवड़ी कहती है और उसका मानना है कि इसे बंद होना चाहिए। दिल्ली में पहली बार नया अघ्याय शामिल हुआ है। जनता को तय करना है कि यह सही है या गलत.
BJP को जिताया तो कर देंगे फ्री सेवा बंद
पिछले कुछ महीनों से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बताया है कि अगर उन्होंने बीजेपी को जितवा दिया तो फ्री वाली योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा।
हालांकि, फ्री की योजनाओं को लेकर बीजेपी ने अपनी ओर से सफाई पेश की है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो केजरीवाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि और भी नए स्कूल शुरू किए जाएंगे।
‘टिकट जिसे देंगे सोच समझकर देंगे’
फरवरी 2025 में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी पिछले ग्यारह वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज है। इस बार भी आप ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को आप ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों के पहली सूची भी जारी कर दी.
टिकट को लेकर भी, अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने संबंधियों को टिकट नहीं देंगे। टिकट जिसे देंगे सोच समझकर देंगे.