Anil Jha ने कहा कि किराड़ी की जनता केजरीवाल और मेरी जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ बनाएगी।
Anil Jha: आम आम आदमी पार्टी ने किराड़ी विधानसभा सीट से अनिल झा को प्रत्याशी घोषित किया है। किराड़ी विधानसभा में अनिल झा के समर्थकों ने पार्टी से टिकट मिलने पर खुशी मनाई। इस अवसर पर अनिल झा ने कहा कि किराड़ी में “अब मैं हूँ” और दिल्ली में केजरीवाल हैं।
आम आदमी पार्टी ने किराड़ी विधानसभा सीट से अनिल झा को प्रत्याशी घोषित किया है। किराड़ी विधानसभा में अनिल झा के समर्थकों ने पार्टी से टिकट मिलने पर खुशी मनाई।
इस अवसर पर अनिल झा ने कहा कि किराड़ी में “अब मैं हूँ” और दिल्ली में केजरीवाल हैं। मैं समझता हूं कि किराड़ी की जनता इसे जोड़ी नंबर-1 बनाएगी। दिल्लीवासियों को अरविंद केजरीवाल का चुंबकीय आकर्षण को जानती है। उन्हें विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि हर महिला को एक हजार रुपये मिलेंगे और यह जल्द ही कैबिनेट में आने वाला है। जो सड़कें खराब हैं उन्हें बेहतर करने का काम किया जाएगा। इस विधानसभा में एक सुंदर अस्पताल भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाया जाएगा। यहां व्यापारियों को नुकसान हुआ, जिससे व्यापारियों ने पलायन किया। मुझे लगता है कि व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देने से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन को दो सौ दिन के अंदर शुरू किया जाएगा।
किराड़ी की जलभराव की समस्या बहुत गहरी है। इस पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि पहले छह साल में वह विधायक रहे थे, तो किसी को भी पता नहीं था कि यहां पर जलभराव होता है। उस समय जनसंख्या बहुत कम थी। लेकिन, सीवरेज सिस्टम को बेहतर करने और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक्सपर्ट से सलाह ली जाएगी। सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए चंडीगढ़ से ढांचा यहां लाया जाएगा।
अनिल झा भाजपा छोड़कर आप आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी ने आपको टिकट दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि मैं यहां का स्थानीय हूं और समर्पण भाव से काम करूंगा। भाजपा में रहते हुए मैंने बार-बार कहा कि पूर्वांचल और दलितों को उचित स्थान दीजिए। राजनीति किसी वर्ग को छोड़कर नहीं हो सकती है। किराड़ी में 80 हजार लोग दलित-अति पिछड़ा समाज से हैं। सभी को एकजुट करके एक बेहतर दिल्ली बनाना संभव होगा।