Select Page

Chief Electoral Officer Sibin C: पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए 23 नवंबर को होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

Chief Electoral Officer Sibin C: पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए 23 नवंबर को होगी मतगणना, तैयारियां पूरी
  • मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा
  • चुनाव मैदान में 45 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Chief Electoral Officer Sibin C: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना 23 नवंबर, 2024 को सुबह 8 बजे शुरू होगी। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिसके लिए पंजाब पुलिस के जवान, अधिकारी और केंद्रीय सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव में इस बार कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक केंद्र बनाया गया है।

सिबिन सी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 10-डेरा बाबा नानक में 11 उम्मीदवारों ने भाग लिया और यहां 64.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती सुखजिंद्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, इंजीनियरिंग विंग, हरदोचन्नी रोड, गुरदासपुर में 18 राउंड में होगी।

उन्होंने आगे बताया कि विधानसभा क्षेत्र-चब्बेवाल (एससी) में कुल 6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और वोटों की गिनती जिम हॉल, एजुकेशन ब्लॉक, रायत और बहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, चंडीगढ़ रोड होशियारपुर में 15 राउंड में की जाएगी। चब्बेवाल सीट पर 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसी तरह 84-गिद्दड़बहा निर्वाचन क्षेत्र में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 81.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। गिद्दड़बहा निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती 13 राउंड में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज़) भारू रोड, गिद्दड़बहा में की जाएगी।

source: https://ipr.punjab.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *