Select Page

CM Yogi का बड़ा बयान, “सपा-कांग्रेस की वास्तविक विरासत खान, मुबारक और मुख्तार अंसारी”

CM Yogi का बड़ा बयान, “सपा-कांग्रेस की वास्तविक विरासत खान, मुबारक और मुख्तार अंसारी”

CM Yogi ने सपा और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। CM योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गुमराह करने आ जाएगी। सपा-कांग्रेस के लोग भगवान प्रभु राम का विरोध करने वाले लोग हैं

UP By Elections 2024: CM Yogi ने उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए एक अलग अंदाज दिखाया। CM योगी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् बोलकर अपना भाषण शुरू किया।

CM योगी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने निरंतर काम किया है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कहा गया कि वे पाकिस्तान से संबंधों को खराब करेंगे। ये नया भारत है ये छेड़ता नहीं है और यदि कोई छेड़ता है फिर छोड़ता नहीं, आतंकवाद देश से समाप्त होगा.

सीएम योगी ने खान मुबारक और मुख्तार अंसारी को सपा की विरासत बताया

सीएम योगी ने भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गुमराह करने आ जाएगी। सपा-कांग्रेस के लोग भगवान राम का विरोध करते हैं; इनको आगे बढ़ने नहीं देना चाहिए; खान मुबारक और मुख्तार अंसारी उनकी असली विरासत हैं।

सीएम योगी: सबका विकास बिना भेदभाव के होगा

CM योगी ने अपने भाषण में कहा कि हमारी सरकार पूरी शक्ति से अयोध्या में पीड़ितों के साथ खड़ी रही। हमारा मानना है कि अगर कोई बेटी को दुर्व्यवहार करेगा तो उसका स्थान जहन्नुम है। बिना किसी भेदभाव के, हमारी सरकार ने गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। हर गरीब को सशक्त बनाकर स्वालम्बन की तरफ बढ़ेंगे, इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो राम का नहीं है, वह किसी काम का नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव भारत के महान योद्धाओं में से एक हैं। मुस्लिम वोट बैंक खिसकने के डर से कोई सुहेलदेव की स्मारक पर नहीं जाता था हमने उनका भव्य स्मारक बनाया है। यह एक गांव से दूसरे गांव की कनेक्टविटी बन रही है, जो राम का नहीं है और किसी काम का नहीं है। जो भगवान राम को नहीं मान सकता, उसे छोड़ देना चाहिए, चाहे वह कोई अपना सगा ही क्यों न हो।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *