Delhi Assembly Election 2025:अरविंद केजरीवाल ने AAP का ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान शुरू किया, कहा कि ‘हम फ्री में छह सुविधाएं दे रहे हैं’
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि बीजेपी फ्री रेवड़ी का विरोध करता है। बीजेपी इसको बंद करना चाहती है। वह नहीं चाहती कि लोगों को जरूरी सुविधाएं मुफ्त में दी जाएं
Delhi Assembly Election 2025: शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का चुनावी कैंपेन ‘रेवड़ी पर चर्चा’ शुरू किया। उसने इस अवसर पर कहा कि हम दिल्लीवासियों को छह फ्री रेवड़िया दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी अपने राज्यों में जनता को मुप्त की रेवड़ी नहीं देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने मुप्त की रेवड़ी दी है। बीजेपी बोलती है की मुफ्त की रेवडी बंद करेगें।
बीजेपी की इस रानजीति के खिलाफ आप के कार्यकर्ता दिल्ली में जनता के बीच जा रहे हैं। दिल्ली में हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया है। बीजेपी सता में आएगी तो मुप्त की रेवड़ी बंद कर देगी। बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है. कहीं पर भी फ्री की रेवड़ी नहीं है.
“रेवड़ी पर चर्चा” गली मोहल्ले में जाएंगे
रेवड़ी अभियान का उद्घाटन करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से अभियान शुरू हो रहा है और इसे गली मोहल्लों तक ले जाएंगे। यह स्पष्ट होगा कि उन्हें ये मुफ्त सुविधाएं चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की जानता के पैसे से उन्हें मुफ्त की सुविधाएं दे रहे है तो इसमें दिक्कत क्या है?
AAP सरकार ने छह रेवड़ियां दी हैं
मुफ्त बिजली की पहली रेवड़ी, अरविंद केजरीवाल ने कहा। आज बीजेपी 20 राज्यों में सरकार चलाती है, लेकिन एक भी राज्य में बिजली फ्री नहीं है। हम 24 घंटे बिजली देते हैं और इनके राज्यों में लंबे कट लगते हैं।
आप सरकार की दूसरी मुफ्त रेवड़ी है। हम पानी मुफ्त में दे रहे हैं। यदि बीजेपी दबाव डालती है, तो ये मुफ्त का पानी बंद हो जाएगा। तीसरी रेवड़ी में शिक्षा मुफ्त है। हम अच्छे स्कूल बना रहे हैं।वर्ल्ड क्लास शिक्षा देने का काम कर रहे हैं. चौथी मुफ्त की रेवड़ी है मुफ्त की बस यात्रा. आज महिलाएं बस में मुफ्त में सफर कर रही हैं.
मोहल्ला क्लिनिक (मुक्त स्वास्थ्य सुविधा) पांचवी मुफ्त रेवड़ी है। आज मोहल्ला क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त हैं। यदि आप बीजेपी को वोट देंगे, तो ये सभी मुफ्त सेवाएं बंद हो जाएंगी। बुजुर्ग तीर्थयात्रा छठी फ्री सेवा है। सातवीं मुफ्त की रेवड़ी है महिलाओं को एक हजार पर प्रति माह देने का वादा। हमारी सरकार ने जल्द ही एक हजार रुपये महिलाओं को देने का वादा किया है। हम इन सेवाओं को प्रदान करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेवड़ी अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।