Haryana Election Results : 1 अक्टूबर को PM मोदी ने हरियाणा के नतीजों की भविष्यवाणी की, पलवल से कांग्रेस को लेकर किया बड़ा दावा
Haryana Election Results : हरियाणा चुनाव के परिणामों के बाद, एग्जिट पोल पूरी तरह से असफल रहे हैं।
Haryana Election Results : बीजेपी ने 90 सीटों में बहुमत का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने की क्षमता प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है और 25 सीटों पर ही बढ़त बनाई है।
राजनीतिक विश्लेषकों को चौंकाने वाले इस परिणाम के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को ही घोषणा की कि बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां भी कांग्रेस को मध्य प्रदेश की तरह हालत होगी।
हरियाणा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी की भविष्यवाणी पूरी तरह सटीक साबित हुई है। बीजेपी देश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अक्टूबर में PM मोदी ने पलवर में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को लगता था कि हरियाणा के लोग उन्हें थाली में परोसकर सत्ता देंगे। मध्य-प्रदेश में कांग्रेस ने यही गलत सोचा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलवल रैली में कहा, “कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो।” भाजपा की राजनीति काम करने और परिणाम दिखाने पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे वादों पर निर्भर है। कांग्रेस खुद कभी काम नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि हरियाणा के लोगों ने उन्हें दस वर्षों में थाली में डालकर सत्ता दे दी होगी। मध्य-प्रदेश में कांग्रेस ने यही गलत सोचा था।”