Select Page

Haryana News: अनिल विज ने पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “उनका कोई अधिकार नहीं..।”

Haryana News: अनिल विज ने पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “उनका कोई अधिकार नहीं..।”

Haryana News: चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा भवन के लिए भूमि आवंटन को लेकर दोनों राज्यों के नेताओं के बीच मुखर बहस बढ़ी है। अनिल विज ने पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Haryana New Assembly Building: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम एक विधानसभा बना रहे हैं, इसलिए वे चिंतित हैं. जहां तक चंडीगढ़ की बात है, वे पिछले समझौतों को देखना चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को मिलेंगे। हम एसवाईएल का पानी पाएंगे, क्योंकि चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार उतना ही है।

वहीं अनिल विज से कहा गया कि मंत्री चीमा ने कहा कि वे हरियाणा को एक इंच भी हिस्सा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है, न कि पंजाब का हिस्सा।पंजाब और हरियाणा के कर्मचारी केंद्र शासित प्रदेश में सबसे अधिक हैं। उनको कुछ मालूम नहीं है उनको ये सारी जानकारी लेनी चाहिए। आज चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। चंडीगढ़ आपका तभी हो सकता है जब आप हिंदी भाषी क्षेत्र और एसवाईएल का पानी हरियाणा को दोगे

“हम एक इंच जमीन भी नहीं देंगे”

पंजाब आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में पिछले शुक्रवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्हें भी ज्ञापन दिया गया। जिसमें हरियाणा को चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के लिए जमीन नहीं दी जानी चाहिए। मंत्री चीमा ने राज्यपाल से मुलाकात करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है और हम एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है और हम अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे.

पंजाब में सत्तारूढ़ AAP और प्रदेश के विपक्षी दल लगातार चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा भवन के लिए 10 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी देने के केंद्र के कदम की आलोचना कर रहे हैं।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *