PM Modi से ओलंपियन की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी: खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की हर छोटी छोटी जानकारी जानते हैं मोदी
PM Modi
इस बार पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ मेडल जीता। टोक्यो ओलंपिक में 19 मेडल जीतने वाले भारतीय दल ने इस बार 29 मेडल जीतने का इतिहास रचा। चौपाल पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पदक विजेता खिलाड़ियों से PM Modi की मुलाकात के पीछे की कहानी ।
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “जब पैरालंपिक खिलाड़ियों से मोदी जी मिले तो मैं उनके साथ ही था। प्रधानमंत्री सिर्फ दिमाग से नहीं बल्कि दिल से हर बात समझते हैं। यह देखकर मुझे आश्चर्य हुआ कि वे इतने सारे खिलाड़ियों को जानते थे। मुझे लगता है कि उन्होंने सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों से लगभग 45 मिनट तक चर्चा की।”
“प्रधानमंत्री जी ने हर एक खिलाड़ी से निजी तौर पर बातें की. जितना वो जान रहे थे उस तरह से मुझे भी खिलाड़ियों के बारे में पता नही था। विभिन्न खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि आप यहां बहुत शांत हैं लेकिन पेरिस में काफी आक्रामक चीयर करते दिखे। मोदी जी ने खिलाड़ियों और उनके परिवारों की संख्या पर भी चर्चा की। साथ ही, वो सभी क्या कर रहे हैं, वे सब कुछ जानते थे।”
भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी पेरिस रवाना होते समय मैं भी उस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल था। खिलाड़ी उत्साहित थे कि वे पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे। मोदी ने फिर कहा कि आपके अंदर जो उत्साह है, वह देश का नाम रोशन करेगा। खिलाड़ियों ने इस बार 29 मेडल हासिल किए, जो हमारे 19 मेडल थे। ज्यादातर खिलाड़ियों ने बताया कि इस बार मैंने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि पिछली बार मेडल नहीं ला पाने की वजह से मैं आपसे बात नहीं हो पाई थी। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से बातचीत की।”