Select Page

LSAM 21 (यार्ड 131) का लॉन्च, 11 एक्स एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल का 7वां बार्ज

LSAM 21 (यार्ड 131) का लॉन्च, 11 एक्स एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल का 7वां बार्ज

LSAM : भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

भारतीय नौसेना के लिए LSAM  शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे द्वारा निर्मित 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज प्रोजेक्ट के 7वें बार्ज ‘एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 21 (यार्ड 131)’ का लॉन्च 05 सितंबर 2024 को मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (मेसर्स एसपीपीएल की लॉन्च साइट) पर किया गया। लॉन्चिंग समारोह की अध्यक्षता कमोडोर वी.ए. गिरिप्रसाद एडब्ल्यूपीएस डब्ल्यूओटी (एमबीआई) ने की।

11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर 05 मार्च 2021 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्ज की उपलब्धता से जेटी और बाहरी बंदरगाहों, दोनों स्थलों पर भारतीय नौसेना जहाजों के लिए वस्तुओं/ गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ाने और उतारने की सुविधा के जरिए भारतीय नौसेना की परिचालन संबंधी प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।

ये बार्ज नौसेना के प्रासंगिक नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज के मॉडल का परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

***

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *