Haryana NEW CM: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव से पहले हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह के बहाने बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
Haryana NEW CM : हरियाणा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड (दशहरा मैदान) में होगा।
Haryana NEW CM : भाजपा हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह के जरिए 2024 के महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अपनी शक्ति प्रदर्शन करेगी।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और 16 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
हरियाणा में भाजपा ने अकेले 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत वाली सरकार बनाई।
महाराष्ट्र और झारखंड अब केंद्र में हैं। 15 अक्टूबर, आज राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान होना है।
2024 हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह की विशेषताएं
- पंचकूला के परेड ग्राउंड में पहले इसका आयोजन होना था। अब स्थान शालीमार ग्राउंड है, जहां 440/140 फीट का टेंट लगाया गया है।
- हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह बहुत बड़ा होगा और ऐतिहासिक होगा। 15 हजार लोग बैठ सकते हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वीआईपी लाउंज शपथ ग्रहण समारोह स्थल में बनाया गया है। वीआईपी पार्किंग सेक्टर पांच में उपलब्ध है।
- हरियाणा भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था परेड ग्राउंड में की गई है।
- पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सेक्टर पांच को फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
- ग्राउंड में भी बम निरेोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात हैं।
- हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। नए मुख्यमंत्री तीन लेयर की सुरक्षा में शपथ लेंगे।
क्या नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे?
2024 में भाजपा की बहुमत वाली सरकार में अबकी बार भी सीएम नायब सिंह सैनी होंगे या नहीं? 16 अक्टूबर को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में इसका निर्णय होगा। केंद्रीय नेतृत्व के दो ऑब्जर्वर, गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बैठक में भाग लेंगे।