PUNJAB Vigilance Bureau : शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया ,20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
PUNJAB Vigilance Bureau : उप निरीक्षक (ASI) को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
PUNJAB Vigilance Bureau :राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान पटियाला जिले के पातड़ां पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक को गिरफ्तार किया है।
PUNJAB Vigilance Bureau : यह जानकारी आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी को पटियाला जिले के पातड़ां कस्बे के निवासी अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उसके और उसके साथियों के खिलाफ पटरां थाने में मामला दर्ज किया गया है और उक्त पुलिस अधिकारी उसके मामले से संबंधित अदालत में रद्दीकरण रिपोर्ट पेश करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी एएसआई अमरीक सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाने पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।