Select Page

Rajni Trophy 2024: रणजी इतिहास में दो बल्लेबाजों ने नाबाद तिहरा शतक जड़ा

Rajni Trophy 2024: रणजी इतिहास में दो बल्लेबाजों ने नाबाद तिहरा शतक जड़ा

Ranji Trophy 2024: कश्यप बाकले 300 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। लेकिन स्नेहल कौथंकर ने 314 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सर्वाधिक 606 रनों की साझेदारी की।

Highest Partnership In Ranji Trophy: गोवा के बल्लेबाज स्नेहल कौथंकर और कश्यप बाकले ने अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ इतिहास रच दिया। कश्यप बाकले 300 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। लेकिन स्नेहल कौथंकर ने 314 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सर्वाधिक 606 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी है। पहली पारी में गोवा ने इस रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत 2 विकेट पर 727 रन बनाए। गोवा ने पहले बल्लेबाजी की। गोवा के ओपनर सुयश प्रभुदेसाई और ईशान गाडेकर जल्दी पवैलियन लौट गए।

कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर की रिकॉर्ड साझेदारी

सुयश प्रभुदेसाई और ईशान गाडेकर बाहर हो गए, लेकिन स्नेहल कौथंकर और कश्यप बाकले ने मोर्चा संभाल लिया। इन बल्लेबाजों ने अरूणाचल प्रदेश के गेंदबाजों के खिलाफ विकेट के लिए तरसा दिया और आसानी से रन बनाए। कश्यप बाकले ने 269 गेंदों पर 300 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 39 चौके और 2 छक्के लगाए। स्नेहल कौथंकर ने 215 गेंदों पर 314 रन बनाए। इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 45 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गोवा ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 727 रन बनाए।

गोवा-अरूणाचल प्रदेश मैच में क्या हुआ?

गोवा की पहली पारी 727 पर सिमट गई, जबकि अरूणाचल प्रदेश की पहली पारी महज 84 पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर गोवा ने बड़ी जीत हासिल की। बाद में अरूणाचल प्रदेश को गोवा ने फॉलोअन खेलने के लिए कहा। समाचार लिखे जाने तक अरूणाचल प्रदेश का स्कोर दूसरी पारी में 7 विकेट पर 71 रन है। गोवा फिलहाल पहली पारी के आधार पर 572 रन दूर है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *