Singer Neha Bhasin को गंभीर बीमारी हुई, 10 किलो वजन बढ़ा, रो-रोकर बुरा हाल हुआ
Neha Bhasin Share Emotional Post: बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर नेहा भसीन पिछले कुछ वर्षों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जिसका खुलासा अब उन्होंने अपने फैंस के साथ किया है।
Neha Bhasin Share Emotional Post: फिल्मी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर नेहा भसीन, जो बिग बॉस ओटीटी के पूर्व प्रतिभागी थी, एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी गंभीर बीमारी इस बार उनकी खूबसूरत छवि के कारण चर्चा में है। नेहा को हाल ही में प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। इसको लेकर अब एक बार फिर उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर की.
नेहा ने फैंस के साथ शेयर की इमोशनल पोस्ट
नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने बुरे दिनों को याद करते हुए एक छोटा नोट पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी बातें भी इस नोट में फैंस को बताईं। इस लेख में, नेहा ने बताया कि वह टीनऐज में प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से पीड़ित थीं। 2022 भी उनके लिए बुरा रहा। जब उन्हें ये पता चला कि उनके अंदर प्रोजेस्टेरोन की कमी है। ये एक बहुत खराब बीमारी है। इसलिए हर 15 दिन में उठना, बैठना और यहां कर की जीना कठिन हो जाता है।
नेहा: लोग मुझे बहुत खरी-खोटी सुनाते हैं
बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को भी इस पोस्ट में नेहा भसीन ने उठाया। उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। सिंगर ने लिखा कि अपने बढ़े हुए वजन को लेकर उन्होंने लोगों से खूब खरी खोटी सुनी हैं। लेकिन उन्होंने इस पर अब ध्यान नहीं दिया। अब वो सिर्फ लगातार वर्कआउट और पुशअप्स करके वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अभी इसका उनके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं है।
ये बीमारी मेरी जिंदगी ले रही है – नेहा भसीन
नेहा ने अपनी पोस्ट में कहा, “कई साल से मैं इलाज कर रही हूं, लेकिन फिर भी इसने मेरी जिंदगी ले ली।” अब मैं खुद को खोती जा रही हूं। 2022 से मैं दवा ले रही हूँ। मैंने कोशिश की है कि बिना दवा के ये ठीक हो जाएं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’
View this post on Instagram