CM Nayab Saini ने भगंवत मान पर निशाना साधते हुए कहा, “चंडीगढ़ पर हमारा हक है, वो कौन..।”
CM Nayab Saini: पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर सीएम सैनी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप अपनी बुरी राजनीति को इसमें घसीट रहे हैं।
Haryana New Assembly Building: चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनाने का मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहले SYL का पानी रोका, फिर विधानसभा पर आ गया। चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक है।इस प्रकार से द्वेष खड़ा करना और ध्यान डायवर्ट करना ये न तो आपको शोभा देता, ना किसी और को शोभा देता है आप लोगों के हित में काम करिए.
CM Saini ने कहा, “मैं भगवंत मान से कहना चाहता हूँ कि आप किसानों की फसलों को खरीद सकते थे, आप उन्हें एमएसपी नहीं दे रहे हैं, आप किसानों की फसलों को नहीं खरीद रहे हैं और आप ध्यान हटाने में लगे हैं।” कहते हैं कि हमें यहां (चंडीगढ़) विधानसभा नहीं बनाने देंगे, क्यों क्या यहां हमारा हक नहीं है. हमारा चंडीगढ़ पर हक है.
‘आप इसमें घटिया राजनीति को घसीट रहे हैं।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवंत मान से अपील करूंगा कि आप पंजाब के किसानों के हित में कदम उठाएं, जो हमें भी अच्छा लगेगा। हमने पानी रोक दिया, उन्हें विधानसभा नहीं बनाने देंगे, ऐसा क्यों करते हैं? इसका कोई अर्थ नहीं है। समझदारी से काम लेना चाहिए। पंजाब के लोग हरियाणा के लोगों से प्यार करते हैं, अलग हुए तो कोई दिक्कत थोड़े ही हुई है। आप मार्ग को रोकने की बात करेंगे, लेकिन आप अपनी बुरी राजनीति को इसमें डाल रहे हैं।
नायब सैनी: चंडीगढ़ के ऊपर हमारा हक है
उन्होंने कहा कि भगवंत मान पहले पंजाब की स्थिति को ठीक करना चाहिए, जहां स्थिति खराब हो रही है। आप हमारी चिंता मत किजिए। मुख्यमंत्री ने पंजाब के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर हमारा हक है वो कौन है कहने वाले। मैंने कहा था कि अगर पंजाब के लोगों को सरकारी सुविधा मिलेगी, तो हम मानेंगे। आप झूठ का बवंडर खड़ा करके लोगों को बरगला रहे हैं.