Swara Bhaskar Husband Fahad Ahmad को करारी हार मिली, सना मलिक अणुशक्ति नगर से जीतीं
Swara Bhaskar Husband Fahad Ahmad: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सना मलिक ने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से हरा दिया है।
Swara Bhaskar Husband Fahad Ahmad: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सना मलिक ने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से हराया है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है। इस बीच, अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट का फैसला आ चुका है। जहां नवाब मलिक की बेटी ने फहाद अहमद को हार का स्वाद चखाया.
सना मलिक से चुनावे हारे फहाद अहमद
बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर से एनसीपी (शरद पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन यहां उन्हें जीत नहीं मिली। फहाद को सना मलिक ने कई वोटों से मात दे दी है
फहाद ने सपा छोड़कर इस पार्टी में शामिल हुए थे
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। लेकिन कुछ समय पहले ही वह सपा छोड़कर एनसीपी-शरद पवार में आ गए। जिसमें उन्हें अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा गया। लेकिन फहाद को यहां हार मिली।
स्वरा -फहाद ने साल 2023 में की थी शादी
6 जनवरी 2023 को स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद से शादी की। Actress ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया। ये दोनों अब एक बेटी के पेरेंट्स हैं। जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। वहीं शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर एक्टिंग से दूर हैं।
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं
बड़े पर्दे से दूर रहने के बावजूद, स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से अपने पति संग कई वीडियोज भी शेयर कर रही थी। जो उनकी चुनावी यात्रा से जुड़ी थी। इसके अलावा, एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी राबिया के साथ सुंदर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।