Select Page

Delhi GTB Hospital : जेल से बाहर निकलने के बाद ‘बादशाह’, जीटीबी अस्पताल मर्डर केस में गिरफ्तार

Delhi GTB Hospital : जेल से बाहर निकलने के बाद ‘बादशाह’, जीटीबी अस्पताल मर्डर केस में गिरफ्तार

Delhi GTB Hospital : 14 जुलाई 2024 को जीटीबी एन्क्लेव थाने में 35 वर्षीय खजूरी खास निवासी रियाजुद्दीन की हत्या की शिकायत दर्ज

Delhi GTB Hospital : अगस्त 2023 में, बाबरपुर दिल्ली निवासी बादशाह को सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वह जून 2024 में जेल से रिहा होने के अगले महीने जीटीबी अस्पताल में हत्या कर दी।

Delhi GTB Hospital : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ में हाईवे के पास से एक वांटेड शूटर को जीटीबी अस्पताल में एक मरीज की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी फहीम उर्फ बादशाह ने एक गैंगस्टर के निर्देश पर हमला किया था, लेकिन हमलावरों ने गलती से दूसरे मरीज पर गोलियां चला दीं। बादशाह ने बाबरपुर में अपने घर पर हत्या की साजिश रची थी।

14 जुलाई 2024 को जीटीबी एन्क्लेव थाने में 35 वर्षीय खजूरी खास निवासी रियाजुद्दीन की हत्या की शिकायत दर्ज की गई। जीटीबी अस्पताल में भर्ती रियाजुद्दीन को हमलावर ने पांच गोलियां मारकर भाग गया। मामले को पुलिस लगातार जांच कर रही थी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड मारी।

इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में ईस्टर्न रेंज-1 की टीम ने जीटीबी अस्पताल मर्डर केस में शामिल शूटर फहीम उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हत्या मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान, 30 वर्षीय बाबरपुर, दिल्ली निवासी बादशाह ने बताया कि 2019 में दिल्ली आने के बाद उसने संपत्ति डीलिंग का काम शुरू किया। उस समय वह एक गैंग के बदमाशो के संपर्क में आ गया और फिर छोटे-मोटे अपराध में शामिल हो गया।

डकैती के मामले में गिरफ्तार
वह अगस्त 2023 में सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में एक डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने लगभग दस महीने जेल में बिताए। Jun 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह अपने गिरोह के लोगों से फिर से संपर्क में आया। गैंगस्टर ने अनस, फैज, अमन, फरहान, मोइन, फोजान, सैफ और शावेज के साथ वसीम, एक विरोधी गैंग के सदस्य, की हत्या की साजिश रची। वारदात से एक दिन पहले उसने गैंगस्टर से दो अवैध हथियार और 19 कारतूस खरीदे.

अगले दिन वह अमन उर्फ मिंडा, शावेज उर्फ हाफ बॉडी, सैफ अली उर्फ कॉलोनी और फोजान के साथ जीटीबी अस्पताल पहुंचा, लेकिन गलत पहचान करने के कारण उन्होंने वसीम के बजाय उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज रियाजुद्दीन पर फायरिंग शुरू कर दी। बादशाह घटना के बाद अपने साथियों के साथ भाग गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली के जाकिर नगर, बिहार, पंजाब और मेरठ में कई जगहों पर रह गया।

 

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *