Select Page

DELHI राज्य के LG ने उठाया बड़ा कदम चालान की संख्या से इंश्योरेंस की लागत बढ़ा दी

DELHI राज्य के LG ने उठाया बड़ा कदम चालान की संख्या से इंश्योरेंस की लागत बढ़ा दी

DELHI राज्य के LG  ने पत्र में कहा कि इससे ड्राइवर को सड़क पर रिस्क का भुगतान किया जा सकेगा।

DELHI राज्य के LG ने  कार, बाइक या अन्य वाहन चालकों से व्हीकल इंश्योरेंस का शुल्क अधिक होगा। ट्रैफिक चालान को बीमा के साथ जोड़ने से ड्राइवर की नियमों का पालन या नियमों को तोड़ने की आदत का पता लगाया जा सकता है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कुछ ऐसे सुझाव दिए हैं।

उपराज्यपाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। इस लेटर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी वाहन के खिलाफ जारी चालान को उसके बीमा प्रीमियम से जोड़ा जाए। जिससे पता चल सके कि चालक वाहन को बहुत तेजी से चलाता है। वह जान सकता है कि वह रेडलाइप जंप करता है या अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता है।

सड़क पर रिस्क का भुगतान किया जा सकता है
एलजी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि इससे ड्राइवर को सड़क पर होने वाले रिस्क का भुगतान उसी से लिया जाएगा और इससे बीमा कंपनियों पर बार-बार पड़ने वाले क्लेम के बोझ को कम किया जाएगा। अपने पत्र में उपराज्यपाल ने आगे कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में पहले से ऐसी नीति है। जिससे सड़क हादसों को कम करने और ड्राइविंग तरीकों को बदलने में मदद मिली है। इसके अलावा, इससे सड़क यातायात में सुधार हुआ है।

1 वर्ष में 4.37 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं: 2022 में भारत में 4.37 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से लगभग 70% सड़क हादसे वाहनों की तेज गति से हुए थे। इसके अलावा, रेड लाइट जंप करना, ट्रिपल राइडिंग करना और बेल्ट नहीं लगाना हादसों का कारण है ।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *