Methi Paratha Recipe: ये विंटर स्पेशल पराठा स्वादिष्ट और सेहत का खजाना है, रेसिपी नोट करें
Methi Paratha Recipe: सर्दियों में उपलब्ध फ्रेश मेथी से आप ब्रेकफास्ट के लिए मेथी के पराठे बना सकते हैं।
कैसे बनाएं मेथी के पराठे
सामग्री
- आटा
- बेसन
- मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई)
- जीरा
- हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर
- दही
- तेल
- नमक
विधि
मेथी के पराठे बनाने के लिए आपको सबसे पहले मेथी के पत्ते तोड़ लेना है। पानी से भरे प्याले में पत्ते डालकर अच्छे से साफ कर ले। अब मेथी के पत्तों को बारीक काट लें।
अब एक परात में एक कप बेसन और गेहूं का आटा डालें। हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, बारीक कटी मेथी और नमक सब मिलाकर मिलाएं। धीरे-धीरे नरम आटा मिलाएं। आटे को कपड़े या प्लेट से ढककर कुछ देर अलग रखें। पराठा बेलने के बाद एक बार फिर से आटे को मसल लें। लोई को आटे से निकालकर गोल आकार दें. फिर लोई को गोल बेल लें। यदि आप गोल पराठा बनाना चाहते हैं, तो इसे ऐसा ही रहने दें. अगर आप एक तिकोना शेप बनाना चाहते हैं, तो एक गोल बेल बनाकर तेल लगाकर दो बार फोल्ड करके तिकोना आकार दें। अब आटा लगाकर बेल लें। अब तवा मध्यम आंच पर गरम करें। जब यह मध्यम गरम हो जाए, बेला हुआ पराठा इसके ऊपर रखें और दोनों तरफ तेल या बटर लगाकर सेंक लें। गर्मागरम पराठे को अपनी पसंद की चटनी से सजाओ।