Mukhyamantri Gramin Awas Yojana: इन लोगों को हरियाणा में मिलेगा अपना घर, नायब सैनी सरकार देगी 100-100 गज के प्लॉट; जानें पूरी योजना
Mukhyamantri Gramin Awas Yojana: नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा में कम आय वाले लोगों को 100 वर्ग गज के प्लॉट देनी वाली है। सरकार योजना का खाका तैयार किया जा रहा है
Mukhyamantri Gramin Awas Yojana: कम आय वाले लोगों को घर बनाने में मदद करने के लिए हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार 100 वर्ग गज जमीन देने की योजना का खाका बना रही है। मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, हरियाणा में दो लाख लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार इसके लिए एक योजना बना रही है। इस पहल के तहत योग्य आवेदकों को गांवों में 100 वर्ग गज के भूखंड मिलेंगे, जिनके पास जमीन नहीं है।
PM आवास योजना के तहत धन मिलेगा
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राज्य में पांच लाख व्यक्तियों ने भूखंड के लिए आवेदन किया है। दो लाख लोगों को जल्द ही लाभ मिलने की उम्मीद है. सभी योग्य लाभार्थियों को 100 वर्ग गज के अलग-अलग चरणों में जमीन मिलेगी। बयान में कहा गया है कि लाभार्थियों को 100 वर्ग गज की जमीन पर घर बनाने में सरकारी मदद मिलेगी। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता दी जाएगी।
“सभी के लिए आवास” विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसका उद्देश्य आवश्यक दिशानिर्देश देना था। गणेशन ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य राज्य में कम आय वाले परिवारों को भूखंड देना है, जिनके पास अपना घर नहीं है। इन परिवारों को घर बनाने में मदद करना इस योजना का लक्ष्य है।
‘100 वर्ग गज की जमीन आवंटित की जाएगी।’
“योजना के सफल क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार आएगा, जिससे वे अपने घरों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे,” बयान में गणेशन ने कहा।बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को जल्दी पूरा किया जाए ताकि योग्य लोगों को इसका लाभ जल्दी मिल सके। पिछले सप्ताह, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में 100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, उनमें पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे भरे स्थान सहित सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए।