Shani Margi 2024: शनि आपको बर्बाद कर देंगे अगर आप अपने क्रोध और जुबान पर नियंत्रण नहीं रखते।
Shani Margi 2024: शनि मार्गी होने जा रहे हैं, दो दिन बचे हैं। इन दो दिनों में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो शनि ऐसा दंड देंगे जो जीवन भर परेशान करेगा
Shani Margi 2024: शनि मार्गी के दिन नजदीक आते ही शनि की शक्ति बढ़ती जाती है। शनि मार्गी होकर फुल पावर में आ जाएंगे। पंचांग की गणना के अनुसार, 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार को शाम 5 बजकर 9 मिनट पर वक्री से शनि मार्गी हो जाएंगे। यानि शनि कुछ घंटों में उल्टी चाल से सीधी चाल पर आ जाएगा। शनि वक्री अवस्था में कमजोर हो जाते हैं, लेकिन मार्गी अवस्था में शनि अपनी शक्ति के साथ वापिस लौट आते हैं. ऐसे में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है.
जुबान पर नियंत्रण
विशेष सावधानी इस समय आवश्यक है क्योंकि शनि मार्गी होने वाला है। जिन लोगों की जुबान फिसल जाती है यदि आप बोलते हुए शब्दों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो शनि आप पर बुरा प्रभाव डाल सकते है। जिन लोगों की कुंडली में वाणी दोष है, वे बहुत सावधान रहें। घर परिवार और दोस्तों के साथ बोलते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। कुछ भी ऐसा न बोले जो किसी को खराब लगे। विवाहित लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। कन्या राशि और मीन राशि वाले लोगों को बहुत सतर्क रहना चाहिए। आने वाले दो दिन आपके लिए कठिन हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। शनि चालीसा पढ़ें। सभी से अच्छी तरह व्यवहार करें। किसी छोटे या बड़े से अपशब्द न बोलें।
गुस्सा किया तो शनि देंगे भयंकर दंड।
शनि मार्गी का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा। शनि की शक्ति बढ़ती जा रही है। जीवन में अशुभ परिणामों से बचने के लिए शनि देव की कृपा करें। जो लोग जल्दी गुस्सा होते हैं हर किसी पर गुस्सा आने लगता है तो संभल जाओ। ऐसे लोगों पर शनि की नजर है। शनि अब गलतियों को माफ करने के मूड में कतई नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें। इस समय मेष और वृश्चिक राशि वाले अधिक सावधान रहें। मंगल आपकी राशि का स्वामी है। यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति में है, तो गुस्सा न करें; ये आपके लिए अच्छा नहीं होगा। शनि को कोप से बचने के लिए ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।