Maha Kumbh Mela 2024: महाकुंभ मेले में 220 ‘हाइटेक’ गोताखोर, हर समय अलर्ट मोड में रहेंगे
Maha Kumbh Mela 2024: स्नानार्थियों और साधु संतों के साथ स्नान के दौरान कोई भी अनहोनी न होने पाए इसके लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ‘हाईटेक’ गोताखोरों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
Maha Kumbh Mela 2024: 220 गोताखोरों को संगम की रेती पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े समागम मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए लगाया जाएगा। साथ ही, 700 नावों पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी चौकसी करेंगे। किला थाने की जल पुलिस के प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी ने कहा कि प्रयागराज में गोवा, कोलकाता और महाराष्ट्र से चुनिंदा जल पुलिस के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
उनके मुताबिक, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में “हाईटेक” गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि स्नानार्थियों और संतों के साथ स्नान के दौरान कोई अनहोनी न हो। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ मेले के दौरान 180 गोताखोर देश भर से आ रहे हैं, जबकि चालिस गोताखोर पहले से ही यहां तैनात हैं। इस प्रकार, हर समय पानी में सुरक्षा के लिए कुल 220 गोताखोर अलर्ट मोड में रहेंगे,
साहनी ने बताया कि बहुत से स्थानीय लोग भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय केवट भी काम करेंगे, जो बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के 40 फुट की गहराई तक जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्नानार्थियों की मदद करने के लिए पीएसी की 10, एनडीआरएफ की 12 और एसडीआरएफ की छह कंपनियां तैनात की जा रही हैं. ये कंपनियां किसी भी खराब हालात से निपटने में सक्षम होंगे।