Sikandar ka Muqaddar Trailer Out: तमन्ना भाटिया और जिमी शेरगिल की फिल्म “सिकंदर का मुकद्दर” का ट्रेलर सामने आया है
Sikandar ka Muqaddar Trailer Out: तमन्ना भाटिया और जिमी शेरगिल की जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। जानिए कब फिल्म रिलीज होगी।
Sikandar ka Muqaddar Trailer Out: सिकंदर का मुकद्दर, जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की बेहतरीन फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। जिसमें एक्ट्रेस को चोरी का केस मिल गया। साथ ही जिमी शेरगिल एक खतरनाक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस महीने रिलीज होगी। जानिए कब और कहां आप इसे देख सकते हैं।
तमन्ना की फिल्म का ट्रेलर कैसा है?
तमन्ना भाटिया और जिमी शेरगिल की इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 28 सेकंड का है। जिसकी शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। ये फोन हीरे में हुई चोरी की जानकारी देता है। इनकी लागत पच्चीस से छह सौ करोड़ रुपये है। पुलिस तक बात पहुंचने के बाद वहीं पुलिस ऑफिसर जिमी शेरगिल आते हैं। फिल्म में इसके बाद काफी सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है। Netflix ने ये ट्रेलर जारी किए हैं।
कहां स्ट्री होगी ये फिल्म ?
फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए, “कौन है मासूम, कौन है मुजरिम, और कौन है सबसे शातिर?”जिमी शेरगिल को मंगेश देसाई, कामिनी सिंह और सिकंदर शर्मा पर चोरी का शक है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। जो एक अज्ञात हीरे की चोरी के बाद चोर को पकड़ने का प्रयास है। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स ने फिल्म बनाई है। जो 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगा।
तमन्ना भाटिया पहले श्रद्धा कपूर और विक्की कौशल की फिल्म स्त्री 2 में दिखाई दी थी। जिसमें उनका छोटा सा रोल था, साथ ही एक बड़ा आइटम नंबर था। जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।