Select Page

Vastu Tips: इन स्थानों पर घर में मोरपंख रखने से खुशहाली आएगी और आपका परिवार संपन्न होगा।

Vastu Tips: इन स्थानों पर घर में मोरपंख रखने से खुशहाली आएगी और आपका परिवार संपन्न होगा।

Vastu Tips: मोरपंख धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण है। मोरपंख के उपाय कर घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है।

Vastu Tips: शास्त्रों के अनुसार, प्रकृति और उससे संबंधित वस्तुओं की पूजा बहुत महत्वपूर्ण है। देवी-देवताओं ने स्वयं प्रकृति को सर्वोच्च स्थान देकर उसका आभार व्यक्त किया है और उसकी पूजा करने का महत्व बताया है। शास्त्रों में कहा गया है कि देवी देवता कुदरत से जुड़ी कुछ अच्छी चीजों को स्वयं धारण करते हैं, और इन वस्तुओं का सामिप्य मानव जीवन के लिए भी बड़ा शुभ बताया गया है।

श्रीकृष्ण को मोरपंख बहुत प्रिय है।

भगवान श्रीकृष्ण प्रकृति से जुड़ी ऐसी ही एक चीज को प्यार करते हैं और स्वयं इसे पहनते हैं।

यदुकुलश्रेष्ठ श्रीकृष्ण सिर पर मोरपंख धारण करते हैं और इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, लेकिन आप भी इसे अपने जीवन का एक हिस्सा बनाकर खुश हो सकते हैं।

मोरपंख को घर में रखने से कई समस्याएं हल हो सकती हैं। घर का वास्तुदोष दूर हो सकता है, जिससे घर-परिवार में सुख, समृद्धि और धन आ सकता है।

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली का प्रतीक है मोरपंख

घर में दो मोरपंखों को एक साथ पूजाघर में रखने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं और रिश्ते मजबूत होते हैं। यदि घर में प्रकृति के पंचतत्वों का सही अनुपात नहीं है और नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवाह हो रहा हो तो घर के पूजास्थल पर 5 मोरपंख रखें। इस कार्य से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा से खुशी मिलती है।

मोरपंख भी वास्तुदोष दूर करता है। यदि आपके घर का मुख्यद्वार किसी शुभ कोण या दिशा में नहीं है, जैसे पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में, तो गणेश जी को मुख्य द्वार की चौखट पर बैठी मुद्रा में स्थापित करके तीन मोरपंख लगाएं।

मुख्यद्वार के वास्तुदोष का प्रभाव इस कार्य से बहुत कम हो जाता है। 7 या 9 मोरपंखी से बना हुआ गोल पंखा किसी भी शुक्ल पक्ष में पूजास्थल पर रखें. द्वार की चौखट के ऊपर बैठी हुई मुद्रा में गणेश जी स्थापित करें और उनके ऊपर तीन मोरपंख लगाएं.

मोरपंख बीमारी में भी है कारगर

मोरपंख बीमारी से निपटने में भी काफी कारगर है। सभी तरह के उपायों के बाद भी यदि बीमारी पीछा नहीं छोड़ रही है तो बीमारी से संबंधित कागताज के बीच में मोरपंख रख दें. जल्द ही इसके बेहतर परिणाम दिखाई देंगे.

घर के ड्राइंग रूम या डाइनिंग रूम में 11 या 15 मोरपंख एकसाथ लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा होता है और स्नेह बना रहता है। मोरपंख घर को स्वच्छ रखने में भी सहायक है। जिस जगह पर मोरपंख लगा हो उस जगह के आसपास कीड़े-मकोड़े नहीं रहते हैं

धन की समस्या का समाधान करने के लिए आग्नेय कोण में कम से कम पांच फीट की उंचाई पर दो मोरपंखी शुक्ल पक्ष में लगायें। मोरपंख से बचना भी आवश्यक है। खराब मोरपंख का घर में कभी भी उपयोग न करें; इससे आप सही परिणाम नहीं मिलेगा।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *