Select Page

HARYANA में नई सरकार की तैयारी में तेजी, शाह और मोहन यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त

HARYANA में नई सरकार की तैयारी में तेजी, शाह और मोहन यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त

HARYANA में नई सरकार:विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद 17 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

HARYANA में नई सरकार : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार की शुरुआत से पहले, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हरियाणा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मोहन यादव को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

हरियाणा में विधायक दल की बैठक अभी नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मोहन यादव को विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद 17 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

यही नहीं, बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर का पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमें कहा गया है कि तरूण चुघ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने जम्मू कश्मीर में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

 

 

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *